सिरसा में पंजाब के दो नशा तस्कर गिरफ्तार

 


सिरसा, 25 सितंबर (हि.स.)। पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए जिले के कालांवाली क्षेत्र से पंजाब के दो नशा तस्करों को चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी चूरापोस्त को बैग में लेकर किसी वाहन के इंतजार में खड़े थे। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो डबवाली यूनिट के इंचार्ज राजपाल सिंह ने शुक्रवार को बताया कि आरोपियों की पहचान पंजाब के जिला श्री मुक्तसर साहिब निवासी रविंद्र सिंह व मलकीत सिंह के रूप में की गई। यूनिट इंचार्ज ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान कालांवाली क्षेत्र में मौजूद थी। पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक नशा बेचने की फिराक में हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया और तलाशी लेने पर उनके कब्जे से साढ़े छह किलोग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ।

ेएझउन्होंने बताया कि आरोपियों से चूरापोस्त की तस्करी और किसी अंतरराज्यीय गिरोह से संबंधित होने के बारे मे पता लगाया जाएगा।

इसके अलावा पुलिस ने दो हेरोइन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रुपये की हेरोइन बरामद की है। आरोपियों की पहचान तरेसेम सिंह व सोनू के रूप में हुई। आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma