जींद : भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीति दल : कृष्ण बेदी
जींद, 08 मार्च (हि.स.)। हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा है कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीति दल है। ये मौखिक तौर पर नहीं बल्कि आंकड़ों के आधार पर बोल रहा हूं। पूरी दुनिया में इतना बड़ा राजनीति दल जिसके अंदर हर वर्ग हर जाति का व्यक्ति समायोजित होता है। जो नए लोग पार्टी में आते है उन्हें पार्टी की नीति, विचारधाराए सोच से किस प्रकार से जुड़े उसको लेकर समय-समय पर इस तरह के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाते है।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी रविवार को पंडित दीन दयाल महाप्रशिक्षण शिविर के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में गांव कसूहन निजी स्कूल में पहुंचे। उनके साथ उचाना विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री भी साथ रहे। प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि पूरे देश के अंदर दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाप्रशिक्षण शिविर अभियान चल रहा है। भाजपा के इतिहास, विकास के बारे में बताया गया। प्रदेश में 377 मंडल हैं, कार्यक्रम आयोजित होने हैं। 14 अप्रैल से पहले प्रदेश के सभी मंडलों का महा प्रशिक्षण अभियान पूरा हो जाएगा। इस प्रशिक्षण के बाद शक्ति केंद्र, बूथ इकाई पर ये कार्यक्रम आयोजित होंगे। कृष्ण बेदी ने कहा कि विपक्ष के पास नीरस, निराशजनक बजट, कर्जा उतारने के लिए बजट है केवल ये बातें होती हैं। हर वर्ग की चिंता करते हुए किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी, युवा, सैनिक, महिलाओं के उत्थान को लेकर बजट में प्रावधान किया है। विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने कहा कि हर मंडल में ये प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुए। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। प्रशिक्षण से ही व्यक्ति को सिखने को मिलता है।
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा