सोनीपत: कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन, पौधारोपण का संदेश दिया

 






सोनीपत, 26 जुलाई (हि.स.)। सोनीपत

में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम

रविवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के अमर शहीदों के अदम्य साहस,

वीरता और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया गया। पूर्व सैनिकों, जिला सैनिक बोर्ड के पदाधिकारियों,

एनसीसी कैडेट्स, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने शहीदों को

श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम

में मुख्य अतिथि के रूप में सोनीपत के मेयर राजीव जैन ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र

अर्पित कर कारगिल के वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस

देश के वीर जवानों के अद्वितीय पराक्रम, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक

है। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में सैनिकों ने कठिन परिस्थितियों में देश की सीमाओं

की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया, जिससे देश का गौरव बढ़ा। उनका बलिदान आने

वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा और देशभक्ति के लिए प्रेरित करता रहेगा।

मेयर

श्री राजीव जैन ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए शहीद स्मारक परिसर में पौधारोपण

भी किया। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान

किया। जिला सैनिक बोर्ड की ओर से संदीप मलिक, सन्नी, श्रीमति रेखा, मनोज, सूबेदार मेजर

राकेश आंतिल, ऑनरेरी लेफ्टिनेंट विजय सिंह, हवलदार अनिल कुमार, सूबेदार मेजर राजेश

दहिया और हवलदार प्रदीप सहित अनेक पूर्व सैनिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि कार्यक्रम

में मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना