हरियाणा में एक आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी का तबादला

 

चंडीगढ़, 18 नवंबर (हि.स.)। हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से एक आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

आदेशों के अनुसार, आईएएस अधिकारी अंकित कुमार चैकसे अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, पानीपत को अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, झज्जर नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार, एचसीएस अधिकारी जग निवास, अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, झज्जर को अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, पानीपत नियुक्त किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा