सोनीपत: कर्मचारियाें की हड़ताल पर व्यापारियों व नागारिकों ने उठाया सफाई का बीड़ा

 




सोनीपत, 03 सितंबर (हि.स.)। सफाई

कर्मियों की प्रदेश व्यापी हड़ताल के चलते कूड़े के ढेरों से परेशान व्यापारियों एवं

नागरिकों ने स्वयं सफाई का बीड़ा उठाया, व्यापारियों ने गुरुवार काे सामूहिक रूप से एकत्रित होकर

ट्रैक्टर ट्रालियों में कूड़ा भरने की शुरुआत की। जन्माष्टमी का त्यौहार होने

के कारण मार्किट में गंदगी के चलते ग्राहकों का आना मुश्किल हो रहा था और कूड़े के ढेरों

में कीड़े चलने के कारण बीमारियां फ़ैल रही हैं ।

गुरुवार

सुबह कच्चे क्वार्टर मार्किट में सभी दुकानदार एकत्रित हुए और मौके पर नगर निगम मेयर

राजीव जैन, पार्षद राजेंद्र चांदना को बुलाया और कूड़ा उठाने में साथ देने की अपील की।

देखते देखते ही दो ट्राली कूड़ा साफ कर दिया। इसी तरह भीम नगर वासियों ने एकत्रित होकर

पार्षद संजीव वलेचा को मोके पर बुलाया और अंडरपास के नीचे सफाई अभियान चलाने की अपील

की। मोके पर नगर निगम की मशीनों ने पुलिस बल की मौजूदगी में कूड़ा एकत्रित किया और नागरिकों के सहयोग से 10 ट्रालियों में भरवाया।

वार्ड

18 में जाट कालेज के पास पार्षद सुनीता राठी ने नागरिकों से साथ मिलकर कई दिन से जमा

कूड़ा उठवाया। वार्ड 12 में चिल्ड्रन पार्क, वार्ड 10 में नरेंद्र नगर, वार्ड 9 में

पटेल नगर, वार्ड 21 में गढ़ी ब्राह्मणं, वार्ड 20 में जैन बैग कॉलोनी, वार्ड 19 में

ककरोई रोड पर नागरिकों ने क्रमशः पार्षद लक्ष्मी नारायण तनेजा, संजय ठेकेदार, रामनिवास

रोहना, संजय बड़वासनिया, राजकुमार शर्मा, राजेश मालिक, मुकेश सैनी, मुकेश बामनिया को

भी नागरिकों ने बुलाकर सफाई में सहयोग किया। दुकानदारों एवं नागरिकों का कहना है कि

पार्षद एवं मेयर हमारे जनप्रतिनिधि हैं तो संकट के समय हमारे साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने

हड़ताली कर्मचारियों से भी अपील की है कि हम बाजारों एवं गलियों में सफाई करें तो उसमें वयवधान पैदा कर टकराव पैदा ना करें।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना