सोनीपत: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में दो युवतियाें समेत तीन गिरफ्तार, तीन दिन का ट्रांजिट रिमांड
सोनीपत, 21 अक्टूबर (हि.स.)। बॉलीवुड
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस ने बुधवार काे सोनीपत के बरोदा
गांव निवासी अंकित को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक फायरिंग की साजिश, रेकी
और पैसों के लेन-देन में उसकी भूमिका सामने आई है। उसका संपर्क कथित तौर पर लॉरेंस
गिरोह के सदस्य अनिल पंडित से था। अदालत में पेश करने के बाद अंकित को तीन दिन के ट्रांजिट
रिमांड पर लिया गया है। इसके
साथ्ज्ञ ही दो युवतियों संग सोनीपत के तीन युवक गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
इस मामले
में सोनीपत के कुणाल (21) और सुमित (19) तथा उत्तर प्रदेश निवासी राधा (23) और बबीता
(23) को गिरफ्तार किया गया था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अनुसार, अनिल पंडित के
निर्देश पर कुणाल और सुमित ने हथियारों का इंतजाम किया था। कुणाल अमृतसर से एक पिस्टल
और 20 कारतूस लेकर आया था। इसके बाद राधा और बबीता के जरिए हथियार कथित शूटरों तक पहुंचाए
गए। पुलिस
जांच के अनुसार, 15 अक्टूबर को कुणाल दोनों युवतियों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन लेकर
पहुंचा था। पिस्टल राधा के बैग में रखी थी। 17 अक्टूबर को दोनों मुंबई के दादर स्टेशन
पहुंचीं और एक होटल में ठहरीं। उसी दिन सुबह एक नाबालिग लड़का होटल के पास राधा से
बैग लेकर चला गया। पुलिस को शक है कि बैग में रखा हथियार फायरिंग में इस्तेमाल हुआ।
इस नाबालिग को कोटा से पकड़े जाने की जानकारी भी सामने आई है।
पुलिस
के मुताबिक, 18 अक्टूबर को शाम टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग हुई। इसके बाद कथित तौर
पर अनिल पंडित ने कुणाल को शूटरों को मुंबई से बाहर निकालने के निर्देश दिए। राधा और
बबीता उसी दिन दादर से हरिद्वार जाने वाली ट्रेन में सवार होकर दिल्ली रवाना हो गईं।
20 अक्टूबर को दोनों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया, जबकि कुणाल और सुमित
को सोनीपत से हिरासत में लिया गया। दिल्ली
पुलिस की स्पेशल सेल के अनुसार, कुणाल की मुलाकात हरसाना गांव में रहने वाले एक दोस्त
के जरिए अनिल पंडित से हुई थी। दोनों एन्क्रिप्टेड ऐप के जरिए संपर्क में रहते थे।
पुलिस को शक है कि अनिल पंडित विदेश में बैठकर गिरोह के सदस्यों को निर्देश दे रहा
था। इस बारे की जांच की जा रही है। मामले में तीन कथित शूटरों की गिरफ्तारी भी हो चुकी
है। इनमें सोनीपत का रेहान, एक नाबालिग और बिहार का ऋतिक शामिल हैं। रेहान के दोस्त
समीन और बोनी उर्फ रौनक भी पुलिस हिरासत में बताए गए हैं।
दिल्ली
पुलिस की स्पेशल सेल की कार्रवाई के बाद महाराष्ट्र पुलिस की अपराध जांच शाखा ने आरोपियों
से पूछताछ के लिए अदालत का रुख किया। अदालत ने चार आरोपियों को तीन दिन के ट्रांजिट
रिमांड पर देने की अनुमति दी। पुलिस अब हथियारों की खरीद, सप्लाई, फायरिंग की साजिश
और आरोपियों के आपसी संपर्कों की जांच कर रही है। अंकित समेत सभी आरोपियों की भूमिका
की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना