जींद : वेश्यावृति की सूचना पर छापा, तीन महिलाएं बरामद

 


जींद, 02 नवंबर (हि.स.)। शहर थाना नरवाना पुलिस ने ढाकल रोड तथा पुराना बस अड्डे के निकट होटल तथा कन्फेक्शनरी पर छापेमारी कर वेश्यावृति का भंडाफोड करते हुए दोनों स्थानों से तीन महिलाओं को बरामद किया है। पुलिस ने वेश्यावृति निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शहर थाना पुलिस नरवाना को सूचना मिली थी कि ढाकल रोड कन्फेक्शनरी तथा पुराना बस अड्डे के निकट होटल में बाहर से महिलाओं को लाकर वेश्यावृति करवाई जाती है। जिसके आधार पर महिला पुलिस कर्मियों को शामिल कर छापामार टीम का गठन किया गया। फिर फर्जी ग्राहक बना कर कन्फेक्शनरी तथा होटल में भेजा गया। बातचीत होने के बाद इशारा मिलते ही छापामार टीम अंदर घुस गई। पुलिस ने कन्फेक्शनरी से दो महिलाओं तथा होटल से एक महिला बरामद हुई। तीनों महिलाएं बाहर से थी। उन्हें वेश्यावृति के लिए होटल मे बुलाया गया था।

शहर थाना नरवाना पुलिस ने कन्फेक्शनरी संचालक नरवाना निवासी जयपाल तथा होटल संचालक ललित, मैनेजर विकास के खिलाफ वेश्यावृति निरोधक अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को जानकारी देते हुए शहर थाना नरवाना प्रभारी जसवीर ने बताया कि अनैतिक कार्य की सूचना पर छापमेारी की गई थी। तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इलाके मे अनैतिक कार्यों को किसी सूरत में नही पनपने दिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा