सिरसा: तीन नशा तस्कर गिरफ्तार
सिरसा, 07 अक्टूबर (हि.स.)। पुलिस ने जिला क्षेत्र से तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार कर लाखों रुपये की हेरोइन बरामद की है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान अक्षय कुमार, किशोर कुमार व पारूल के रूप में हुई है। सीआईए सिरसा प्रभारी रविंद्र कुमार ने बुधवार को बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव जोधका क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान जोधकां नहर पुल के पास सामने से बाइक पर दो युवक आते दिखाई दिए जो कि पुलिस को देखकर वापस मुडक़र भागने लगे। पुलिस ने संदेह के आधार पर उनको रोककर तलाशी ली तो उनके कब्जे से 21 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अक्षय कुमार व किशोर कुमार के रूप में हुई है। इसके अलावा सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने एक युवक को पांच ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पारूल के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। सीआईए प्रभारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma