हिसार : रेलवे स्टेशन पर भीख मांगते तीन बालक रेस्क्यू किए
हिसार, 11 अप्रैल (हि.स.)। राज्य अपराध ब्यूरो
(एससीबी) की एंटी ह्युमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने हिसार रेलवे स्टेशन पर भीख
मांगते हुए तीन बालकों को रेस्क्यू किया। तीनों को सीडब्ल्यू के समक्ष पेश किया और
फिर उनके परिजनों को चेतावनी देकर उनके सुपुर्द कर दिया।
एएचटीयू के प्रभारी एएसआई मनोज कुमार ने बताया
कि जिला बाल संरक्षण अधिकारी के एक सदस्य और बच्चों के संरक्षण पर कार्य करने वाली
सामाजिक संस्था एमडीडी आफ इंडिया के सदस्य के साथ टीम ने हिसार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म
नंबर एक पर भीख मांगते हुए 10 वर्षीय, 13 वर्षीय और 15 वषी्रय तीन बच्चों को रेस्क्यू
किया। बाद में तीनों को सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया जहां पर उनकी काउंसलिंग की गई।
इसके बाद बच्चों के परिजनों ने भी टीम से संपर्क कर लिया। इसके बाद बच्चों के परिजनों
को चेतावनी देकर उनको बच्चे सौंप दिए। उन्हाेंने बताया कि यह अभियान नियमित रूप से चलाया जा रहा है।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर