पानीपत: दुकान के ताले तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह की और तीन महिला आरोपी गिरफ्तार

 


पानीपत, 24 मार्च (हि.स.)। पुलिस टीम ने बिशन स्वरूप कॉलोनी में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह की तीन महिलाओं को काबड़ी रोड से गिरफ्तार किया है। आरोपी महिलाओं की पहचान झुग्गी झोपड़ी कच्ची फाटक इंद्रा कॉलोनी निवासी हेमा, नीलम नैना के रूप में हुई है। पूछताछ तीनों आरोपी महिलाओं ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुकी अपनी दो साथी आरोपी महिलाओं सोनीपत की कौशल्या व माला के साथ मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पूछताछ में तीनों आरोपी महिलाओं ने पुलिस को बताया उन्होंने अपने हिस्से में आए चोरी के सामान में से 2 स्टेपलाईजर व 1 इन्वर्टर राह चलते अज्ञात कबाड़ी को 1 हजार रूपए में बेचकर पैसे खर्च कर दिए। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से बचा चोरी का 37 किलो ताबा तार बरामद कर मंगलवार को पूछताछ के बाद तीनों आरोपी महिलाओं को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि मामले में पहले गिरफ्तार हो चुकी दो महिला आरोपी कौशल्या व माला के कब्जे से चोरी का एक इन्वर्टर व तांबा की 3 टेर (तार) बरामद कर दोनों आरोपी महिलाओं को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा चुका है।

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा