हिसार : दो माह पहले नौकरी पर रखे शेफ ने ही कर डाली केक हाउस में लाखों की चोरी

 


रात को ताला खोलकर गाड़ी में कीमती

सामान लोड करके ले गया

हिसार, 22 अप्रैल (हि.स.)। शहर के सेक्टर 13 स्थित विन्नी केक हाउस पर लाखों

की चोरी का समाचार है। चोरी करने वाला कोई और नहीं बल्कि केक हाउस का मुख्य शेफ बताया

गया है। वह रात को ताला खोलकर गाड़ी में कीमती सामान, मशीनें और नकदी ले गया। केक हाउस मालिक ने बुधवार काे बताया कि लगभग दो

माह पहले ही शेफ को नौकरी पर रखा था। सिविल लाइन थाना में आरोपी शेफ सिराज अंसारी के

खिलाफ दी शिकायत दी गई है। है। इस घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमें दिल्ली

नंबर की छोटी गाड़ी में दो व्यक्ति रात को सामान लोड करते नजर आ रहे हैं।

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद राइडर

की टीम को मौके पर भेजा वहीं दुकान मालिक का कहना है कि पुलिस को शिकायत करने के बाद

भी छह घंटे तक कोई नहीं आया। विन्नी केक हाउस की ऑनर अलीशा का कहना है कि हमारा पांच

से साढ़े पांच लाख का नुकसान हुआ है।

केक हाउस की मालिक अलीशा ने बताया

कि दो महीना पहले ही शेफ को रखा था। शेफ ड्राई फ्रूट्स, केक बनाने वाली मशीन, चाकलेट

की बाल्टी, डीवीआर, गल्ले में रखा कैश और खाने-पीने का सामान ले गया। अलीशा ने बताया

कि शेफ ने एक दिन पहले शाम को केक हाउस की चाबी हमने से ली थी, हमने यह कभी नहीं सोचा

था वो चोरी करके ले जाएगा। सुबह जब भाई जिम जाने के लिए दुकान में रखे जूते पहनने आया

तो उसने देखा कि दुकान से सामान गायब है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

अलीशा ने बताया कि दो महीना पहले आए

शेफ का नाम सिराज अंसारी थी और कभी नहीं लगा वह चोरी करेगा। वह दिल्ली के रिठाला एरिया

का रहने वाला है। पुलिस को हमने कंप्लेट दे दी है।अलीशा ने बताया कि आज कुछ केक के

हमें ऑर्डर देने थे जो तैयार पड़े थे। शेफ वो केक भी ले गया। अलीशा ने बताया कि हमारी

फ्रैंचाइजी के द्वारा यह शेफ आया था। अलीशा ने बताया कि सुबह जब उसे फोन मिलाया तो

उसने कहा मुझे ढूंढना मत, मैं दूर जा चुका हूं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर