पानीपत: चोरों ने कपड़े के गाेदाम का ताला तोड़कर एक लाख उड़ाए

 


पानीपत, 22 मार्च (हि.स.)। पानीपत बरसत रोड स्थित चाेराे ने कपड़े के गोदाम के ताले तोड़कर एक लाख रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर दिया।चाेर अपनी पहचान मिटाने के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर बॉक्स भी उखाड़ कर साथ ले गए। घटना के बाद पीड़ित व्यापारी ने थाना तहसील कैंप पुलिस को शिकायत दी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से सोनीपत निवासी अक्षय ने पुलिस को बताया कि उनका बरसत रोड पर कपड़े का गोदाम है। 21 मार्च की सुबह जब वे गोदाम पहुंचे, तो वहां के हालात देखकर उनके होश उड़ गए। अक्षय जिंदल के अनुसार, गोदाम के मुख्य शटर के ताले टूटे हुए थे और शटर थोड़ा ऊपर उठा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो कैबिन का ताला भी टूटा मिला।

पूरी तरह जांच करने पर पता चला कि चोरों ने वहां से कैबिन की दराज में रखे एक लाख रुपए व बैटरी और इन्वर्टर चोरी कर लिया। इतना ही नहीं, चोरों ने सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर बॉक्स भी उखाड़ ले गए ताकि चोरी की घटना की रिकॉर्डिंग पुलिस के हाथ न लगे। अक्षय ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना तहसील कैंप पुलिस ने मौके पर आकर जांच कर अक्षय जिंदल से चोरी की लिखित दरख्वास्त लेकर अज्ञात चोरों के खिलाफ जांच शुरू कर दी साथ ही आस पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा