हिसार : नवाचार और उद्यमिता से आत्मनिर्भर बनेंगे देश के युवा : प्रो. बीआर कम्बोज

 


हकृवि में ‘नवाचार, उद्यमिता और युवा शक्ति’ विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित

हिसार, 29 अक्टूबर (हि.स.)। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय

और स्वदेशी शोध संस्थान की ओर से मौलिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय में ‘नवाचार,

उद्यमिता और युवा शक्ति: विकसित भारत-2047’ विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। छात्र

कल्याण निदेशालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर

कम्बोज मुख्य अतिथि रहे। आर्थिक विशेषज्ञ सतीश कुमार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित

रहे।

नवाचार और उद्यमिता से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज ने गुरुवार काे कहा कि वर्ष

2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इसके

लिए युवाओं में नई सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नेतृत्व क्षमता और समस्याओं का समाधान

खोजने की योग्यता विकसित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थानों को युवाओं

को ज्ञान और कौशल देकर देश के विकास के लिए तैयार करना चाहिए। कुलपति ने कहा कि युवाओं

को केवल नौकरी पर निर्भर रहने के बजाय अपने नए विचारों से व्यवसाय शुरू करने की दिशा

में आगे बढऩा चाहिए। कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, डिजिटल तकनीक और ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों

में नए काम शुरू करने की काफी संभावनाएं हैं। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर