हिसार : जनगणना किसी भी देश के समग्र विकास के लिए एक महत्वपूर्ण आधार : प्रो. बीआर कम्बोज

 


कुलपति ने किया स्व गणना पोर्टल का शुभारंभ,

अधिकारियों व कर्मचारियों को किया प्रेरित

हिसार, 21 अप्रैल (हि.स.)। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय

के कुलपति सचिवालय के समिति कक्ष मे बैठक का आयोजन किया जिसमें कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज

ने स्व-गणना के प्रति अधिकारियों व कर्मचारियों को अपना पूर्ण विवरण स्व-गणना पोर्टल

पर स्वयं दर्ज के लिए प्रेरित किया।

कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज ने मंगलवार काे कहा कि जनगणना किसी भी देश के समग्र विकास के लिए एक महत्वपूर्ण आधार है। इसके बिना

सही योजना बनाना और संसाधनों का संतुलित उपयोग संभव नहीं है। यह कदम डिजिटल इंडिया

और सटीक जनगणना डेटा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। जनगणना की प्रक्रिया

में आधुनिक तकनीक और जन-भागीदारी को बढ़ावा देना बहुत जरूरी है। जनगणना के इस महाअभियान

को गति देने के लिए स्व-गणना पोर्टल के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विश्वविद्यालय के

अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वयं अपना डेटा ऑनलाइन दर्ज करने के लिए प्रेरित करना

भी है।

कुलपति ने जनगणना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते

हुए बताया कि इससे जनसंख्या का सही आंकलन किया जा सकता है। जनगणना सामाजिक संरचना की

जानकारी, आर्थिक स्थिति का अध्ययन, योजनाओं के निर्माण तथा संसाधनों का उचित वितरण

करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने बताया कि जनगणना सरकारी योजनाओं एवं

नीतियों का आधार तैयार करने के साथ-साथ शोध और अध्ययन के लिए भी उपयोगी है। कुलपति

ने बताया कि प्रथम एवं द्वितीय चरण की गणना से पहले 30 अप्रैल 2026 तक स्व गणना की

जाएगी। इस चरण के दौरान प्रगणक घर-घर जाकर आवासीय विवरणों को

सत्यापित और दर्ज करेंगे। जनगणना का दूसरा और सबसे महत्वपूर्ण चरण, यानी जनसंख्या की

गणना, फरवरी 2027 में निर्धारित किया गया है। बैठक में जनगणना 2027 के केन्द्रीय प्रयवेक्षक

सचिन गर्ग तथा नगर निगम, हिसार से नवीन सहित विभिन्न महाविद्यालयों के अधिष्ठाता, निदेशक,

अधिकारी, विभागाध्यक्ष व कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर