विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए कृतसंकल्पित है विश्वविद्यालय : प्रो. नरसी राम बिश्नोई
विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विश्वविद्यालय ने नई बस खरीदी
हिसार, 30 अप्रैल (हि.स.)। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान
एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए नई बस खरीदी है।
कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने हरी झंडी दिखाकर इस बस का लोकार्पण किया। इस अवसर
पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. विजय कुमार सहित, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. योगेश
चाबा, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. मुकेश कुमार शर्मा, कुलपति के ओएसडी डा. तेजपाल सिंह
चुंडावत, उप कुलसचिव शिवदयाल रंगा व अधीक्षक सतपाल सिंह उपस्थित रहे।
कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि विश्वविद्यालय
अपने विद्यार्थियों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने के लिए कृत संकल्पित है। यह बस विश्वविद्यालय
की इसी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है। इस बस के आने से विद्यार्थियों को शैक्षणिक
कार्य के लिए दूर दराज के क्षेत्रों में जाने में सुविधा रहेगी। इस बस की खरीद पर
34 लाख रुपये की लागत आई है। यह 40 सीटर बस सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर