हिसार : सीएमओ ने दिया मांगों के समाधान का आश्वासन, आंदोलन स्थगित

 


हिसार, 06 मई (हि.स.)। सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित

हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी यूनियन की स्वास्थ्य विभाग शाखा ने कर्मचारियों

की मांगों बारे बुधवार को लगातार तीसरे दिन सीएमओ कार्यालय पर गेट मीटिंग कर दो घंटे

रोष प्रदर्शन किया। गेट मीटिंग की अध्यक्षता शाखा प्रधान अजमेर ने की जबकि जिला सचिव

दीपक खत्री ने संचालन किया।

गेट मीटिंग के दौरान कर्मचारियों के रोष को देखते

हुए सीएमओ ने यूनियन प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया। इस पर यूनियन प्रतिनिधिमंडल

बातचीत के लिए सीएमओ कार्यालय पहुंचा। शाखा प्रधान अजमेर ने बताया कि बातचीत में सीएमओ

ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंदर मांगों को समाधान कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सीएमओ के आश्वासन के बाद यूनियन ने बैठक कर आंदोलन को स्थगित करने

का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर मांगों का समाधान नहीं किया

गया तो आंदोलन दोबारा शुरू कर दिया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल में शाखा प्रधान अजमेर, जिला सचिव

दीपक खत्री, सर्व कर्मचारी संघ के ब्लॉक प्रधान राजेश बागड़ी, वरिष्ठ उपप्रधान अशोक

कुमार, जिला वरिष्ठ उपप्रधान बिशन, हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी यूनियन

के राज्य उपप्रधान रामफल शिकारपुर, जिला प्रधान छबील दास मोलिया, उपप्रधान ममता देवी,

स्वास्थ्य विभाग तालमेल कमेटी संयोजक नूर मोहम्मद व विनोद दलाल शामिल रहे।

गेट मीटिंग को हरियाणा राज्य चतुर्थ श्रेणी सरकारी

कर्मचारी युनियन सिंचाई विभाग शाखा प्रधान अशोक श्योकंद, सचिव राजेश दलाल, कैशियर अनिल,

वरिष्ठ उपप्रधान ईश्वर सोढ़ी, उपप्रधान सुरेन्द्र भ्याण, वेदप्रकाश, विक्रम, पवन कुमार,

नीरज कुमार, सोमवीर, पंकज, किसान नेता सुरेन्द्र मान, दमकल विभाग के जिला प्रधान राजेश

महला व एमपीएचई एसोसिएशन से अनूप ढुल आदि ने भी संबोधित किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर