हिसार : कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई का कार्यकाल बढ़ाए जाने पर यूनियन ने जताई खुशी
हिसार, 01 मई (हि.स.)। हरियाणा कर्मचारी महासंघ
से संबंधित ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन की गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी
हिसार ब्रांच प्रधान रामनिवास पाली एवं समस्त कार्यकारिणी ने गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय
के कुलपति के कार्यकाल बढ़ाए जाने पर खुशी व्यक्त करते हुए कुलपति प्रो. बिश्नोई को
गुलदस्ता भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
प्रधान रामनिवास पाली ने शुक्रवार काे कहा कि कुलपति प्रो.
नरसी राम बिश्नोई का कार्यकाल बढ़ाए जाने को लेकर विश्वविद्यालय और सभी कर्मचारियों
में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि कुलपति प्रो. बिश्नोई के नेतृत्व में विश्वविद्यालय
ने काफी तरक्की की है। इस अवसर पर एडवाइजर पालाराम, प्रधान रामनिवास पाली, सुभाष खेदड़,
रामधारी, रोहित गोदारा, अमित सैनी, निर्दोष कुमार शर्मा, रणधीर पूनिया, नरेश रंगा,
रामफल मिर्जापुर, सत्यवान, अमरजीत, विक्रम, रोहतास बुगालिया, बलबीर सिंह, रमेश गिल,
सुनील राजली, सतबीर गुर्जर, सतबीर मिर्जापुर, कृष्ण गुर्जर, बलबीर रावत, रामनिवास प्लंबर,
सुमन रानी, सुभाष मिर्जापुर, सोहनलाल व उदयवीर सिंह समस्त कार्यकारिणी एवं अन्य कर्मचारी
मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर