हिसार : व्यापारियों को सजा देने वाला कानून वापिस नहीं किया तो सड़कों पर उतरेगा व्यापार मंडल : बजरंग गर्ग

 
हिसार : व्यापारियों को सजा देने वाला कानून वापिस नहीं किया तो सड़कों पर उतरेगा व्यापार मंडल : बजरंग गर्ग


हिसार, 7 अप्रैल (हि.स.)। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव बजरंग गर्ग ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने व्यापारियों को सजा देने वाला कानून वापिस नहीं लिया तो व्यापार मंडल सड़कों पर उतर कर आंदोलन का ऐलान कर देगा। इसके तहत हरियाणा बंद भी किया जा सकता है। साेमवार काे व्यापारी प्रतिनिधियों की बैठक को में कहा कि बजरंग दास गर्ग ने कहा कि सरकार द्वारा व्यापारियों पर 6 महीने से 3 साल तक की सजा का जो कानून बनाया है, वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा बीज उत्पादक, पेस्टीसाइड्स निर्माता, विक्रेताओं, खाद्य, बीज, कीटनाशक दवाई विक्रेताओं पर जो नाजायज कानून बनाया गया है, वह सरासर गलत है। व्यापार मंडल इस कानून की निंदा करता है। अगर सरकार ने व्यापारियों को सजा देने का कानून वापिस नहीं किया तो व्यापार मंडल हरियाणा बंद का आह्वान करेगा और सरकार के फैसले के खिलाफ सड़कों पर उतरकर जोरदार अंदोलन करेगा। बीज उत्पादक, पेस्टीसाइड्स, खाद्य, बीज, कीटनाशक दवाई विक्रेताओं व उत्पादकों की आज से एक सप्ताह तक हड़ताल है, जिसको व्यापार मंडल का पूरा समर्थन है। बजरंग गर्ग ने कहा कि व्यापारी सरकार को करोड़ो-अरबों रुपए टैक्स देता है। सरकार व्यापारियों को रियायतें देने की बजाए व्यापारियों के खिलाफ नए-नए कानून बनाकर व्यापारियों को तंग करने का काम कर रही है जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदेश का व्यापारी अपने हक के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। बजरंग गर्ग ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से अपील की है कि वह व्यापारियों के हित में इस कानून को तुरंत वापिस लेने का काम करें। इस कानून से हरियाणा में भ्रष्टाचार बढ़ेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर