हांसी : राष्ट्रीय सुरक्षा अकादमी में हरियाणा के लाल ने लहराया परचम

 


एसआई सुरेश जाखड़ ऑल राउंड बेस्ट अवार्ड से सम्मानित

हांसी, 13 जून (हि.स.)। राष्ट्रीय सुरक्षा अकादमी, हैदराबाद में आयोजित 39वें

सहायक कमांडेंट बैच एवं नौवें उप निरीक्षक बैच के दीक्षांत समारोह में हरियाणा के हांसी

जिला के गांव खेड़ी गंगन निवासी सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार जाखड़ ने प्रदेश का नाम रोशन

किया।

तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन

के लिए एसआई सुरेश कुमार जाखड़ को सम्मानित किया। सुरेश जाखड़ ने अकादमी में 'ऑल राउंड

बेस्ट' का गौरव हासिल कर विशेष सम्मान प्राप्त किया। सुरेश कुमार जाखड़ हांसी के गांव खेड़ी गंगन निवासी सतबीर सिंह जाखड़ के पुत्र

हैं। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और कड़ी मेहनत से न केवल गांव और जिले का, बल्कि पूरे

हरियाणा का नाम देशभर में गौरवान्वित हुआ है।

इस उपलब्धि पर खेड़ी गंगन सहित पूरे हांसी क्षेत्र में खुशी का माहौल है। युवाओं

में इसे लेकर खासा उत्साह है और वे सुरेश को अपनी प्रेरणा मान रहे हैं। परिवार, गांववासियों

तथा प्रदेशवासियों ने सुरेश को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की

है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर