हिसार की सेंट्रल जेल में बंदी ने फंदा लगाकर जान दी
जींद के ढाकल गांव
का रहने वाला था मृतक इलाकत
हिसार, 15 अप्रैल
(हि.स.)। शहर के दिल्ली रोड स्थित सेंट्रल जेल में बंदी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर
ली। मृतक कैदी लगभग 35 वर्षीय जींद के ढाकल गांव का इलाकत ने सुबह बाथरूम में फंदा
लगाया। वह पिछले एक साल से शस्त्र अधिनियम के मामले में जेल में बंद था।
वारदात का पता तब
चला जब बुधवार सुबह जेल अधिकारी बंदियाें की गिनती कर रहे थे। कारागार प्रशासन ने मृतक
के परिजनों को सूचना दी, तब परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव
परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार
जींद जिले के ढाकल गांव निवासी इलाकत के खिलाफ आजाद नगर थाना पुलिस ने वर्ष 2025 में
शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था। फिर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर केंद्रीय कारागार
में भेज दिया। वह लगभग एक साल से कारागार में था। सुबह के समय ब्लाक नंबर 11 में बंद
बंदियों की गिनती हो रही थी तो इसी दौरान पता चला कि एक बंदी कम है। उसके बाद ब्लाक
के अंदर जाकर देखा तो बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था। फिर वार्डर ने अन्य बंदियों
की सहायता से दरवाजा तोड़ा तो अंदर इलाकत ने कपड़े से लोहे के जगले में फंदा लगाया
हुआ था।
मृतक के भाई सोनू
ने बताया कि वह मजदूरी करता है और परिवार के साथ सातरोड़ गांव में रहता है। उन्होंने
बताया कि केंद्रीय कारागार में बंद भाई से परिवार को कोई सदस्य मिलने के लिए नहीं गया।
भाई ने किन कारणों से आत्महत्या की, इस बारे में कोई जानकारी नहीं। पुलिस मामले की
जांच में जुटी है।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर