जींद : साइबर ठगों ने फोन को हैक कर व वीजा अपडेट करवाने के नाम पर ठगे लाखों
जींद, 24 सितंबर (हि.स.)। जिले में अलग-अलग स्थानों पर साइबर ठगों ने फोन को हैक कर व वीजा अपडेट करवाने के नाम पर दो लोगों को ढाई लाख का चूना लगा दिया। साइबर थाना पुलिस ने शिकायतों के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ गुरुवार काे धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी सुबे सिंह ने गुरुवार काे बताया कि साइबर थाना पुलिस ने गुलाब सिंह की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
हरीनगर निवासी दिनेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका तथा उसकी मां के तीन खाते एसबीआई बैंक में है। तीनों खातों से उसका फोन नंबर लिंक है। गत 16 अगस्त को उसके खाते से सात हजार रुपये उसकी मां के खाते में ट्रांसफर हो गए। कुछ समय के बाद उसके खाते से 45 हजार रुपये उसके दूसरे खाते में ट्रासंफर हो गए। कुछ समय के बाद उसके खाते से बीस हजार रुपये कटने का मैसेज आया। जिसके बाद रुपये कटने के मैसेज आने शुरू हो गए। जब तक वह संभलता उसके खाते से एक लाख 30 हजार रुपये दूसरी यूपी आईडी में जा चुके थे। जबकि उसने न तो कोई ओटीपी शेयर किया और न ही कोई लिंक क्लिक किया। बावजूद इसके उसके खाते से एक लाख 30 हजार रुपये गायब हो गए। साइबर थाने के जांच अधिकारी जगदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने दिनेश की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा