जींद : युवक ने दुकान में फांसी लगाकर की आत्महत्या

 


जींद, 18 मई (हि.स.)। सफीदों स्थित पुरानी अनाज मंडी गेट के साथ बनी दुकान के कमरे में एक युवक ने सोमवार को फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना सफीदों पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सफीदों स्थित वार्ड नंबर तीन निवासी 18 वर्षीय राहुल पुरानी अनाज मंडी गेट के साथ तंबाकू की दुकान पर कार्य करता था।

राहुल सोमवार सुबह घर से दुकान पर पहुंचा था। जिसके बाद वह दुकान के ऊपर बने कमरे में चला गया। जब काफी समय तक राहुल नीचे नही आया तो ऊपर जाकर देखा तो राहुल फांसी के फंदे पर लटक रहा था। जिस पर घटना की सूचना मृतक के परिजन तथा शहर थाना सफीदों पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सफीदों के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया है। राहुल ने फांसी लगा आत्महत्या क्यों की, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा