जींद : जम्मू-कटरा हाइवे पर सड़क हादसे में युवक की मौत

 


जींद, 10 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू-कटरा नेशनल हाइवे पर गांव खरकगादिया के निकट वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर फरार अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव तेलीखेड़ा निवासी बलराज कंबाइन पर हैल्पर का कार्य करता था। बीती रात खाना खाकर वह घर से गांव खरक गादियां में चल रही कंबाइन मशीन को देखने के लिए निकला था।

रास्ते में जम्मू-कटरा नेशनल हाइवे किसी अज्ञात ने उसको टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। राहगीरों द्वारा उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उपचार के दौरान बलराज की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पिल्लूखेड़ा थाना मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। शुक्रवार को पुलिस ने मृतक के पिता प्रेम की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा