हांसी : महिला से पर्स छीनने वाले युवक को पुलिस ने मात्र दो घंटे में दबाेचा

 


पुलिस ने युवक से की शत-प्रतिशत रिकवरी

हांसी, 13 मार्च (हि.स.)। अपराधों पर प्रभावी

अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला से पर्स छीनने

वाले युवक को मात्र दो घंटे के भीतर काबू कर महिला से छीने गए रुपयों की शत-प्रतिशत

रिकवरी की गई है।

अतिरिक्त शहर थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार

ने शुक्रवार काे बताया कि पुलिस को आर्य नगर कालोनी निवासी एक महिला से अज्ञात युवक

द्वारा पर्स छीनकर फरार होने की सूचना मिली थी और सूचना मिलते ही एवीटी व शहर थाना

पुलिस की टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी व तलाशी

अभियान शुरू किया। वीरवार दोपहर हुई घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज व सूचना के आधार पर आरोपी युवक की पहचान कर झपटमार

करने वाले आरोपी को वारदात को अंजाम देने के दो घंटे के भीतर ही काबू कर लिया और आरोपी

के पास से शत प्रतिशत रिकवरी की गई। काबू किए गए आरोपी की पहचान लाल सड़क निवासी अजय

उर्फ चिंनी के रूप में हुई है।

इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि आर्य नगर

कालोनी निवासी मूर्ति देवी वीरवार दोपहर बैंक से अपनी पैंशन के रुपए निकलवा कर बाजार

से सामान खरीदकर करीब एक बजे पैदल ही अपने घर वापस आ रही थी। और जब वह भाटिया कुटिया

के पास पहुंची तो इसी दौरान पीछे से आ रहा युवक मुर्ति के हाथ से पर्स छीनकर फरार हो

गया। पर्स में 10 हजार रुपये सहित अन्य सामान था। पुलिस ने पीड़िता मूर्ति देवी की

शिकायत पर केस दर्ज करके आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर उसके पास से 10 हजार रुपए

बरामद कर लिए।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर