हिसार : पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले को कभी नहीं भूलेगी देश की जनता : डॉ. आशा खेदड़

 


भाजपा जिला अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने दी जान गंवाने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलिहिसार, 22 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने कहा है कि देश की जनता पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले को कभी नहीं भूलेगी। उन्होंने इस हमले में जान गंवाने निर्दोष नागरिकों का श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।डॉ. आशा खेदड़ ने बुधवार को कहा कि पिछले वर्ष 22 अप्रैल को ही पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। इस कायरतापूर्ण हमले में कई निर्दोष नागरिकों की मौत हो गई थी। उन्होंने इस कायरतापूर्ण आतंकी हमले में प्राण गंवाने वाले सभी निर्दोष और निहत्थे नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हर भारतीय इस दुःखद घटना को कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने कहा कि हम सभी देशवासी शोक और संकल्प में एकजुट हैं। यह नया भारत किसी भी प्रकार के आतंक के समक्ष नहीं झुकेगा और आतंकवादियों के मंसूबों को कभी सफल नहीं होने देगा। उन्होंने कहा कि उन निर्दोष नागरिकों की स्मृति हमें सदैव देश की एकता और सुरक्षा के लिए और अधिक दृढ़ बनने की प्रेरणा देती रहेगी।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों के सहयोग से केन्द्र सरकार ऐसी घटनाओं का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर