हिसार : हरियाणा विधानसभा में नारी शक्ति वंदन प्रस्ताव पास होना स्वागत योग्य : डॉ. आशा खेदड़
भाजपा ने फिर साबित किया कि वह देना
चाहती महिलाओं को उनका अधिकार
कांग्रेस ने विधानसभा से बाहर रहकर
एक बार फिर दिखाया महिला विरोधी रवैया
हिसार, 28 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा जिला
अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने हरियाणा विधानसभा में नारी शक्ति वंदन प्रस्ताव के ध्वनिमत
से पारित होने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा ने फिर साबित
कर दिया है कि वह महिलाओं को उनका अधिकार देना चाहती है लेकिन कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा
में भी वही रवैया अपनाया, जो केन्द्र में अपनाया था।
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़
ने मंगलवार काे कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की पहल पर हरियाणा विधानसभा का एक दिवसीय सत्र
बुलाया गया। इसमें नारी शक्ति वंदन प्रस्ताव को ध्वनिमत सेे पारित कर दिया गया। विधानसभा
में यह प्रस्ताव पारित होना साबित करता है कि भाजपा महिला वर्ग को उसका अधिकार देने
की पक्षधर है। चाहे केन्द्र हो या हरियाणा, भाजपा ने हर कदम पर महिलाओं को उनका अधिकार
देने की न केवल वकालत की है, बल्कि आगे बढ़कर उसका समर्थन करते हुए मौका मिला तो उसे
पारित भी किया है। उन्होंने हरियाणा विधानसभा में प्रस्ताव के पारित होने पर मुख्यमंत्री
नायब सिंह सैनी, विधानसभा अध्यक्ष व तमाम सदस्यों का आभार जताया, जिन्होंने इस प्रस्ताव
के पारित होने में भूमिका निभाई
आशा खेदड़ ने कहा कि जहां तक कांग्रेस
की बात है, उसने महिलाओं को अधिकार देने पर हमेशा दोगला रवैया अपनाया है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र
सपड़ा एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी हरियाणा विधानसभा में नारी शक्ति वंदन प्रस्ताव
ध्वनिमत से पास होने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि अब महिला वर्ग को कांग्रेस
व भाजपा की नीतियों में अंतर समझकर कांग्रेस को जवाब देना चाहिए।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर