जींद : पुलिस महानिरीक्षक हिसार रेंज ने किया नशीले पदार्थ मालखाना का निरीक्षण

 


जींद, 03 सितंबर (हि.स.)। पुलिस महानिरीक्षक हिसार रेंज हिसार कुलदीप सिंह यादव द्वारा गुरूवार को पुलिस लाइन में स्थित मालखाना का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मादक पदार्थों का वजन तोल कर विस्तृत रूप से जांच की और समस्त अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया।

पुलिस महानिरीक्षक हिसार रेंज हिसार कुलदीप सिंह यादव गुरूवार को जींद पहुंचे। उनके साथ एसपी कुलदीप सिंह मौजूद रहे। पुलिस महानिरीक्षक हिसार रेंज ने मालखाना पहुंचे। उन्होंने यहां एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मादक पदार्थों का वजन तोल करवाया। इसके अलावा अभिलेखों की जांच की। निरीक्षण के दौरान आईजीपी कुलदीप सिंह यादव ने स्पष्ट किया कि पारदर्शिता और जवाबदेही पुलिस कार्यप्रणाली की पहली प्राथमिकता है। मालखाना में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मादक पदार्थों का वजन पूरा होना चाहिए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मालखाना प्रबंधन की सख्त निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था और रिकॉर्ड में शत-प्रतिशत शुद्धता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक उचाना संजय कुमार, लाइन आफिसर उप निरीक्षक रामबिलास, जिला मालखाना इंचार्ज उप निरीक्षक विरेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मचारी भी उपस्थित रहे। पुलिस निरंतर यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि अपराधों से संबंधित जब्त सामग्री और मादक पदार्थों का प्रबंधन पूर्णत: सुरक्षित, पारदर्शी एवं नियमों के अनुरूप रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा