जींद : नाबलिग लड़की को खेत में ले जा किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

 


जींद, 27 अगस्त (हि.स.)। नरवाना सरकारी अस्पताल में दवाई दिलाने आई नाबालिग को झांसें में ले खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने पर शहर थाना नरवाना पुलिस ने गुरुवार काे पीडि़ता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ अपहरण करने, दुष्कर्म समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सदर थाना नरवाना इलाके के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत 26 अगस्त को उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी अपनी मां को दवाई दिलाने नरवाना नगारिक अस्पताल मे आई हुई थी। उसी दौरान गांव लोन निवासी प्रवीण ने उसकी बेटी को बहला फुसला लिया और बाइक से अपने साथ गांव लोन खेत मे बने कमरे में ले गया। जहां पर आरोपित ने उसकी बेटी के साथ कमरे में दुष्कर्म किया। जिसके बाद आरोपित उसकी बेटी को छोड़ कर फरार हो गया। काफी देर के बाद उसकी बेटी घर लौटी। जब उन्होंने पूछताछ की तो उसने प्रवीण की हरकत के बारे में बताया। शहर थाना नरवाना पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर प्रवीण के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म करने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गुरूवार को जानकारी देते हुए शहर थाना नरवाना की जांच अधिकारी सुनीता ने बताया कि पीडि़ता के पिता ने आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा