हिसार : एमए अंग्रेजी के परीक्षा परिणाम में राजकीय महाविद्यालय का दबदबा

 


हिसार, 09 अप्रैल (हि.स.)। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान

एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की ओर से घोषित एमए अंग्रेजी तृतीय सेमेस्टर के परीक्षा

परिणामों में राजगढ़ रोड़ स्थित गुरु गोरखनाथ जी राजकीय महाविद्यालय, हिसार के विद्यार्थियों

ने शानदार सफलता हासिल की है। मेरिट सूची में पहले चार स्थानों पर इसी महाविद्यालय

की छात्राओं का कब्जा रहा।

महाविद्यालय की छात्रा प्रियंका ने 75.40 प्रतिशत

अंकों के साथ विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह शालू (74.40 प्रतिशत)

ने दूसरा, रश्मी (74.20 प्रतिशत) ने तीसरा और दीया (74.00 प्रतिशत) ने चौथा स्थान प्राप्त

कर संस्थान का नाम रोशन किया है। इसके अतिरिक्त, भावना बिश्नोई, कल्पना, दीक्षा और

सोनम ने भी टॉप-10 सूची में अपनी जगह बनाई।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विवेक कुमार सैनी

ने गुरुवार काे सभी सफल विद्यार्थियों और अंग्रेजी विभाग को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने

कहा कि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और प्राध्यापकों के कुशल मार्गदर्शन के कारण ही

कॉलेज ने यह मुकाम हासिल किया है। इस अवसर पर अंग्रेजी विभाग के समस्त प्राध्यापक उपस्थित

रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर