जींद : ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, बाइक सवार व्यक्ति की मौत
जींद, 25 अप्रैल (हि.स.)। नरवाना स्थित धरौदी रोड पर ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने ने मृतक के बेटे की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव धरौदी निवासी रतन सिंह घरेलू सामान खरीदने के लिए बाइक के साथ रेहड़ी जोड़ कर नरवाना आया हुआ था। शुक्रवार देर शाम को जब वह घर वापस लौट रहा था तो धरौदी रोड पर तेज रफ्तार तूड़े से लोड ट्रैक्टर ट्राली ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें रतन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक ट्रैक्टर ट्राली को छोड़ कर फरार हो गया। गंभीर हालात में जयसिंह को नरवाना के नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर सदर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। सदर थाना नरवाना पुलिस ने मृतक के बेटे प्रदीप की शिकायत पर फरार ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा