हिसार : संदीप गेट भिवानी रोहिल्ला बने एमपीएचई आर्यनगर ब्लॉक के प्रधान
बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन की ब्लॉक कार्यकारिणी का त्रिवार्षिक
सम्मेलन में सर्वसम्मति से हुआ चुनाव
हिसार, 23 अक्टूबर (हि.स.)। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन (एमपीएचई),
हिसार के अंतर्गत ब्लॉक आर्यनगर की नई कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।
जिला प्रधान विकास संदलाना की अध्यक्षता में आयोजित एसोसिएशन के त्रिवार्षिक सम्मेलन
में कर्मचारियों ने संगठन की नई टीम का चयन किया।
शुक्रवार काे हुए चुनाव में संदीप गेट भिवानी रोहिल्ला
को ब्लॉक प्रधान तथा राममेहर पंवार को ब्लॉक सचिव चुना गया। सम्मेलन में कर्मचारियों
ने संगठन की मजबूती और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर जोर
दिया। चुनाव प्रक्रिया को संपन्न करवाने के लिए जिला कमेटी हिसार की ओर से जिला सचिव
रविंद्र पेटवाड़, बलजीत चहल, सीमा रानी और प्रकाश ने चुनाव पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई।
सम्मेलन का मंच संचालन जिला सचिव रविंद्र पेटवाड़ ने किया। चुनाव के दौरान ब्लॉक आर्यनगर
के बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी कैडर के सदस्यों ने भाग लिया और सर्वसम्मति से नई
कार्यकारिणी का चयन किया।
नई कार्यकारिणी में सुशील खन्ना को वित्त सचिव, ऊषा देवी सुंडावास और कमलेश
नैन गावड़ को उपप्रधान, अनिल सातरोड़ खास को संयुक्त सचिव, विनीत नैन को संगठन सचिव,
मनोज सिवाच को प्रेस सचिव तथा सुरेशो देवी को ऑडिटर चुना गया। इसके अलावा सुरेंद्र,
हेल्थ इंस्पेक्टर और राजरानी, एलएचवी को मुख्य सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई। सम्मेलन में उपस्थित कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और
संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सहयोग का भरोसा जताया। इस अवसर पर प्रोमिला
आर्यनगर, अनूप सिंह, कृष्ण सरसाना, राज गावड़, अशोक हिंदवान, बलदेव शाहपुर, मनोज पाटन,
नरेंद्र मुकलान, विपिन सातरोड़ कलां और जितेंद्र रावलवास कलां सहित अनेक कर्मचारी मौजूद
रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर