हिसार : हरियाणा विधानसभा की विशेषाधिकार समिति ने किया एचएयू का दौरा
कुलपति ने समिति के सदस्यों को विभिन्न विषयों बारे दी जानकारी
हिसार, 23 जून (हि.स.)। हरियाणा विधानसभा की विशेषाधिकार समिति की बैठक हरियाणा
कृषि विश्वविद्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष एवं विधायक घनश्याम
दास ने की। बैठक में कुलपति प्रो. बलदेव राज कम्बोज सहित समिति के सदस्य विधायक सावित्री
जिंदल, विधायक ओमप्रकाश यादव, विधायक सरदार जरनैल सिंह, विधायक रामकरण, विधायक रणधीर
पनिहार व विधायक अर्जुन चौटाला उपस्थित रहे।
समिति के अध्यक्ष एवं विधायक घनश्याम दास ने मंगलवार काे कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा उन्नत
किस्म के बीजों, नवीनतम तकनीकों, अनुसंधान कार्यों एवं नवाचार के क्षेत्र में नए आयाम
स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे किसानों के कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी होने के साथ साथ
उनकी आय में वृद्धि हो रही है। समिति के सदस्यों ने बैठक के दौरान कृषि विकास, किसानों
के हित में किए जा रहे कार्यों, आधुनिक कृषि तकनीकों तथा कृषि अनुसंधान से जुड़े विभिन्न
महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में विभिन्न महाविद्यालयों के अधिष्ठाता, विभिन्न
विभागों के अधिकारी एवं वैज्ञानिक भी उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर