हिसार के विद्यार्थियों ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता बेस्ट स्कूल अवॉर्ड

 


विजेता विद्यार्थियों ने खेल प्रतिभा दिखाकर

साबित किया कि अनुशासन ही सफलता की कुंजी : डॉ. अलका मैनी

हिसार, 20 मई (हि.स.)। इंटर स्कूल ताइक्वांडो

चैंपियनशिप में सेंट पॉल हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी कला और अद्वितीय खेल कौशल

का प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन

की बदौलत सेंट पॉल हाई स्कूल को बेस्ट स्कूल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस गौरवपूर्ण

अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. अलका मैनी ने बुधवार काे सभी विजेता विद्यार्थियों को मेडल

पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

चैंपियनशिप के दौरान खेल के साथ-साथ सेंट पॉल

के बच्चों का अनुशासन भी तारीफ के काबिल रहा। स्कूल की शिक्षिका शालिनी ने प्रतियोगिता

स्थल पर बच्चों के बीच नियम-कायदे और अनुशासन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई, जिसकी

सभी ने सराहना की। इसके साथ ही प्रिंसिपल डॉ. अलका मैनी ने भी सभी विजेता बच्चों को बधाई देते हुए उनके

इस कड़े परिश्रम को सराहा।

इस इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का शानदार

आयोजन सेल्फ डिफेंस स्पोर्ट्स एकेडमी के फाउंडर रोहतास कुमार द्वारा किया गया। इस चैंपियनशिप

में सेंट पॉल हाई स्कूल के सात बच्चों ने स्वर्ण पदक, आठ बच्चों ने रजत पदक व 15 बच्चों

ने कांस्य पदक हासिल किया।

सेंट पॉल हाई स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. अलका मैनी

ने बच्चों को बेहतर और सुरक्षित प्लेटफॉर्म देनेे के लिए रोहतास कुमार और उनकी पूरी

टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमारे विद्यार्थियों ने न केवल अपनी खेल

प्रतिभा दिखाई बल्कि यह भी साबित किया कि अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। पूरे सेंट

पॉल परिवार को अपने इन नन्हे चैंपियंस पर गर्व है। इस जीत से स्कूल में उत्साह का माहौल

है और यह उपलब्धि अन्य छात्रों को भी खेल और आत्मरक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के

लिए प्रेरित करेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर