हिसार : अक्षरम्-2026 में साधो बैंड की शानदार प्रस्तुति ने बांधा समां

 




हिसार, 06 अप्रैल

(हि.स.)। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय

साहित्य एवं संस्कृति महोत्सव अक्षरम्-2026 के अंतर्गत आयोजित सांस्कृतिक संध्या में

साधो बैंड की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय

के मयूर मंच पर आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों की भारी उपस्थिति देखने को मिली।

साधो बैंड ने अपनी

प्रस्तुति की शुरुआत गणेश वंदना और शिव वंदना से की, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिकता

का संचार हुआ। इसके पश्चात बैंड ने ‘बम-बम’ भक्ति गीत, ‘बाहुबली’ का टाइटल ट्रैक,‘कृष्णा है’ तथा ‘तेरे दीवानी’ जैसे लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुतियां दीं, जिन पर उपस्थित दर्शक झूम उठे।

विद्यार्थियों की

विशेष मांग पर ‘तेरे जैसा यार कहां’ गीत प्रस्तुत किया गया, जिसने

पूरे माहौल को भावनात्मक बना दिया और इसी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर

उपस्थित अतिथियों एवं साधो बैंड के सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया

गया। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। पूरी

प्रस्तुति के दौरान विद्यार्थियों में उत्साह, ऊर्जा और मनोरंजन का अद्भुत माहौल देखने

को मिला।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर