जींद : तालाब में तैरता मिला दो दिन से गायब व्यक्ति का शव

 


जींद, 20 जुलाई (हि.स.)। सफीदों खंड के गांव मलिकपुर से दो दिन पहले गायब हुए व्यक्ति का शव गुरूद्वारा के सामने बने तालाब से बरामद हुआ है। शव की सूचना मिलते ही सदर थाना सफीदों पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आई। जहां चिकित्सकों ने शव की हालात को देखते हुए पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। सदर थाना सफीदों पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव मिलकपुर निवासी 38 वर्षीय संदीप गत 17 जुलाई देर शाम को गायब हो गया था। परिजनों ने संदीप को तलाशा भी लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार को संदीप का शव गांव के गुरूद्वारे के सामने बने तालाब में तैरता दिख गया। घटना की सूचना पाकर सदर थाना सफीदों पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लेकर शव को नागरिक अस्पताल सफीदों पहुंचाया। जहां पर चिकित्सको ने शव की दशा को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।

हालांकि संदीप के गायब होने के बाद रविवार को पुलिस ने गुमशुदगी का पर्चा कर लिया। आशंका जताई जा रही है कि संदीप की मौत डूबने से हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सदर थाना सफीदों प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि गायब व्यक्ति का शव गांव के तालाब से मिला है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रेफर किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे मौत का कारण सामने आ जाएगा।ए

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा