हिसार : पेड़ गिरने से मरे युवक के परिजनों को मिलेगी पांच लाख की आर्थिक सहायता
तेज आंधी के दौरान रोहित के उपर गिर गया था बरगद का पेड़
हिसार, 10 जून (हि.स.)। जिले के रावलवास गांव में पेड़ गिरने से युवक रोहित
बामल की मौत के मामले में जिला प्रशासन ने मृतक परिवार को पांच लाख की आर्थिक सहायता
देने की घोषणा की है। युवक के परिजनों काो स्टेट डिजास्टर रिलीफ फंड से चार लाख रुपए
व मुख्यमंत्री राहत कोष से एक लाख रुपए प्रदान किए जाएंगे।
उपायुक्त महेंद्र पाल ने बुधवार काेकहा कि जिला प्रशासन प्रभावित परिवार के साथ खड़ा
है और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों को राहत
एवं सहायता प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण
घटना में घायल होने वालों को भी आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। जिला प्रशासन ने
संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए हैं, ताकि प्रभावित
परिवार को समय पर राहत मिल सके। स्टेट डिजास्टर रिलीफ फंड के प्रावधानों के अनुसार,
यदि इस प्राकृतिक आपदा में पशु हानि हुई है, तो उसके लिए भी आर्थिक सहायता दी जाएगी।
नियमों के तहत, प्रति मृत बड़े पशु पर 37 हजार 500 और छोटी गाय या बछड़े के लिए 20
हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।।
घटना के अनुसार मंगलवार देर शाम रावलवास खुर्द निवासी रोहित अपने भाई के साथ
घर लौट रहा था, तभी तेज बारिश और अंधड़ शुरू हो गया। रोहित एक बरगद के पेड़ के नीचे
खड़ा था, जो अचानक उस पर गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर