हरियाणा में दो साल बाद 78 शिक्षकों को मिलेंगे राज्य पुरस्कार
2024 के लिए 40 और 2025 के लिए 38 शिक्षकों का चयन
चंडीगढ़, 27 अगस्त (हि.स.)। हरियाणा सरकार ने लंबे समय से लंबित राज्य शिक्षक पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। सरकार ने वर्ष 2024 के लिए 40 और वर्ष 2025 के लिए 38 शिक्षकों का चयन राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए किया है। इस तरह दोनों वर्षों के कुल 78 शिक्षक राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे। चयनित शिक्षकों में 20 महिला शिक्षक शामिल हैं। इनमें वर्ष 2024 के पुरस्कार के लिए 11 और वर्ष 2025 के लिए नौ महिला शिक्षकों का चयन किया गया है। पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है।
हरियाणा के शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव विजय सिंह दहिया ने गुरुवार को चयनित शिक्षकों के नामों को लेकर आदेश जारी कर दिया है। पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों को जल्द आयोजित होने वाले समारोह में सम्मानित किया जाएगा। समारोह की तारीख सरकार की ओर से शीघ्र घोषित किए जाने की उम्मीद है। हरियाणा राजभवन में राज्यपाल की ओर से मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में यह पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।
राज्य शिक्षक पुरस्कारों की घोषणा वर्ष 2024 से लंबित थी। वर्ष 2024 में विधानसभा चुनाव के दौरान लागू आदर्श आचार संहिता के चलते पुरस्कारों की प्रक्रिया प्रभावित हुई थी। इसके बाद वर्ष 2025 में भी पुरस्कार घोषित नहीं हो सके। इस कारण लगातार दो वर्षों के पुरस्कार लंबित हो गए थे। अब सरकार ने दोनों वर्षों के पुरस्कारों की घोषणा एक साथ कर दी है।
राज्य शिक्षक पुरस्कार के तहत प्रत्येक शिक्षक को एक लाख रुपये नकद, सिल्वर मेडल, प्रमाण पत्र और शाल प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक पुरस्कार विजेता शिक्षक को महंगाई भत्ते के साथ दो अग्रिम इन्क्रीमेंट का लाभ भी मिलेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयनित सभी शिक्षकों को बधाई दी है। दोनों ने शिक्षकों के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अब शिक्षकों को सम्मान समारोह की तारीख का इंतजार है।
हरियाणा राज्य शिक्षक अवार्ड - 2024
क्रम शिक्षक का नाम - पद - स्कूल - जिला
1 सतेंद्र कुमार - प्राचार्य - राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-55 - फरीदाबाद
2 शाम कुमार - प्राचार्य - शहीद सूबेदार कुमारपाल सिंह राघव राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भोंडसी - गुरुग्राम
3 सुभाष शर्मा - पीजीटी अंग्रेजी - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, टिकरी हिल्स - पंचकूला
4 सुरेंद्र कुमार - पीजीटी अंग्रेजी - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सांगा - भिवानी
5 सीमा रानी - पीजीटी अंग्रेजी - शहीद जिले सिंह राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बरौदा - जींद
6 राजा सिंह झिझनेर - पीजीटी इतिहास - शहीद कर्नेल सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हरिगाना - कैथल
7 नरेंद्र सिंह - पीजीटी राजनीति विज्ञान - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सीठाना - पानीपत
8 मीनू गोयल - पीजीटी राजनीति विज्ञान - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जौली - सोनीपत
9 सुमन सहारण - पीजीटी भूगोल - शहीद मेजर विनय चौधरी राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय - जींद
10 रोहित कुमार शर्मा - पीजीटी संस्कृत शहीद हरिचंद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नैना ढोंस - कैथल
11 माया यादव - पीजीटी संस्कृत - शहीद मेजर विकास यादव राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोसली - रेवाड़ी
12 राकेश कुमार - पीजीटी रसायन विज्ञान - राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, धोलेरा - महेंद्रगढ़
13 कुलदीप सिंह - पीजीटी गणित - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामराय - जींद
14 विजय कुमार - पीजीटी गणित - शहीद सूबेदार कुमारपाल सिंह राघव राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भोंडसी - गुरुग्राम
15 राम मेहर - व्यावसायिक प्रवक्ता (मार्केटिंग एवं सेल्समैनशिप) - राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जीटी रोड - पानीपत
16 सुभाष - ईएसएचएम - राजकीय माध्यमिक विद्यालय, निमरी - चरखी दादरी
17 मदन लाल - ईएसएचएम - राजकीय माध्यमिक विद्यालय, मुसेपुर - करनाल
18 बबली देवी - ईएसएचएम - राजकीय माध्यमिक विद्यालय, सेहरी - सोनीपत
19 सोनू कुमार - टीजीटी अंग्रेजी - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सराय अलावर्दी - गुरुग्राम
20 महेंद्र सिंह - टीजीटी सामाजिक अध्ययन - राजकीय माध्यमिक विद्यालय, बल जट्टान - पानीपत
21 संदीप कुमार - टीजीटी विज्ञान - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चिरिया - चरखी दादरी
22 विनोद कुमार - टीजीटी विज्ञान - राजकीय माध्यमिक विद्यालय, भटसाना - रेवाड़ी
23 अंजू - टीजीटी गृह विज्ञान - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शेरगढ़ - कैथल
24 मुकेश कुमार - टीजीटी हिंदी - राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ततारपुर ईश्वर - रेवाड़ी
25 राजेश कुमार - सीएंडवी संस्कृत - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ब्रास - करनाल
26 शांति देवी - टीजीटी संस्कृत - स्वतंत्रता सेनानी चौधरी चंदन सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बयांपुर लहराड़ा - सोनीपत
27 मुकेश - सीएंडवी ड्राइंग - शहीद धर्म सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, लूखी - रेवाड़ी
28 राजेश कुमार - सीएंडवी (पीटीआइ) - शहीद मेजर अनुज राजपूत राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-20 - पंचकूला
29 महेंद्र सिंह - प्राथमिक विद्यालय मुख्य शिक्षक - राजकीय प्राथमिक विद्यालय, काबड़ी - पानीपत
30 हंस राज - प्राथमिक विद्यालय मुख्य शिक्षक - राजकीय माडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय, नलवी कलां - करनाल
31 जयपाल - प्राथमिक शिक्षक - राजकीय प्राथमिक विद्यालय, खंदराई - सोनीपत
32 सतपाल सिंह - प्राथमिक शिक्षक - राजकीय प्राथमिक विद्यालय, धानी शाजानपुर - भिवानी
33 भूपेंद्र - प्राथमिक शिक्षक - राजकीय प्राथमिक विद्यालय, गोविंदपुरा - चरखी दादरी
34 राजीव - प्राथमिक शिक्षक - राजकीय प्राथमिक विद्यालय, डेरा गुर्गान - पानीपत
35 दवेंद्र सिंह - प्राथमिक शिक्षक - राजकीय माडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय, सोहांसरा - भिवानी
36 राजकुमार - प्राथमिक शिक्षक - राजकीय प्राथमिक विद्यालय, चांडूवास - रेवाड़ी
37 नीलू - प्राथमिक शिक्षक - राजकीय प्राथमिक विद्यालय, दिवारी - पानीपत
38 बबीता - प्राथमिक शिक्षक - राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बेरी नंबर-2 - झज्जर
39 मुन्नी देवी - प्राथमिक शिक्षक - राजकीय प्राथमिक विद्यालय, पुलिस लाइन - हिसार
40 टीना कुमारी - प्राथमिक शिक्षक - राजकीय प्राथमिक विद्यालय, अलावलपुर - रेवाड़ी
हरियाणा राज्य शिक्षक अवार्ड - 2025
क्रम - शिक्षक का नाम - पद - स्कूल - जिला
1. हीरा लाल - प्रिंसिपल - शहीद सूर्य प्रकाश राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बरवास - भिवानी
2. विपिन कुंडू - पीजीटी अंग्रेजी - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सीथाना - पानीपत
3. नरेश कुमार - पीजीटी अंग्रेजी - राजकीय माडल संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बप्प - सिरसा
4. सरोज - पीजीटी हिंदी - पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय - भिवानी
5. यशपाल - पीजीटी इतिहास - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, काली रावण - हिसार
6. प्रदीप कुमार - पीजीटी राजनीतिक विज्ञान - शहीद रामस्वरूप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कनवाली - रेवाड़ी
7. प्रवीण कुमार - पीजीटी संस्कृत - राजकीय माडल संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नाहरी - सोनीपत
8. सुनील यादव - पीजीटी संस्कृत - शहीद सूबेदार कुमारपाल सिंह राघव राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भोंडसी - गुरुग्राम
9. शैलेश कुमार - पीजीटी भौतिक विज्ञान - पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, लेघां - भिवानी
10. शीशपाल - पीजीटी गणित - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बलाही - कुरुक्षेत्र
11. राज कुमार - पीजीटी गणित - राजकीय माडल संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भूना - फतेहाबाद
12. सत्य नारायण - ईएसएचएम - राजकीय माध्यमिक विद्यालय, पाथरी - पानीपत
13. श्याम सुंदर - ईएसएचएम - राजकीय माध्यमिक विद्यालय, कंसाली - नूंह-मेवात
14. बीरमती - ईएसएचएम - राजकीय माध्यमिक विद्यालय, गुरगांव (शिवाजीनगर) - गुरुग्राम
15. यशवंती - ईएसएचएम - राजकीय माध्यमिक विद्यालय, खेड़ी दहिया - सोनीपत
16. मुकेश कुमार - टीजीटी अंग्रेजी - राजकीय माडल संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर - रेवाड़ी
17. कृष्ण सिवाच - टीजीटी अंग्रेजी - स्वतंत्रता सेनानी बाबू मूलचंद जैन राजकीय हाई स्कूल, सिकंदरपुर माजरा - सोनीपत
18. विनोद कुमार - टीजीटी विज्ञान - राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, करौरा - कैथल
19. स्वास्ति रानी - टीजीटी विज्ञान - राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पाली - फरीदाबाद
20. अनिल कौशिक - टीजीटी गणित - डा. स्वरूप सिंह राजकीय माडल संस्कृत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांघी - रोहतक
21. सतीश कुमार - टीजीटी गणित - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ा खेमावती - जींद
22. करण सिंह पुनिया - डीपीई - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कबरी - पानीपत
23. जगवीर सिंह - टीजीटी शारीरिक शिक्षा - पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अकबरपुर बारोटा - सोनीपत
24. सतपाल मलिक - टीजीटी हिंदी - पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बडागांव - करनाल
25. गुलाब सिंह - टीजीटी संस्कृत - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कृष्णापुरा - पानीपत
26. मीनाक्षी शर्मा - टीजीटी संस्कृत - राजकीय माध्यमिक विद्यालय, अजराना खुर्द - कुरुक्षेत्र
27. सुरेंद्र राठी - सी एंड वी आर्ट एंड क्राफ्ट - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, निजामपुर - पानीपत
28. अनिल कुमार - मुख्य अध्यापक - राजकीय प्राथमिक विद्यालय, वार्ड-11 - पानीपत
29. बलविंदर सिंह - मुख्य अध्यापक - राजकीय प्राथमिक विद्यालय, रसूलपुर - पानीपत
30. हितेश मेहरा - प्राथमिक शिक्षक - राजकीय माडल संस्कृत प्राथमिक विद्यालय, भीमगढ़ खेड़ी - गुरुग्राम
31. करमवीर सिंह दुहन - प्राथमिक शिक्षक - राजकीय माडल संस्कृत प्राथमिक विद्यालय, सिंधड़ - हिसार
32. बलजीत सिंह - प्राथमिक शिक्षक - राजकीय कन्या माडल संस्कृत प्राथमिक विद्यालय, डूमरखां - जींद
33. लीला राम - प्राथमिक शिक्षक - राजकीय प्राथमिक विद्यालय, धाणी गंगा बिशन - भिवानी
34. पवन कुमार - प्राथमिक शिक्षक - राजकीय प्राथमिक विद्यालय, मिलक खास - यमुनानगर
35. पवन कुमार - प्राथमिक शिक्षक - राजकीय प्राथमिक विद्यालय, रमाना रमानी - कैथल
36. पूनम - प्राथमिक शिक्षक - राजकीय माडल संस्कृत प्राथमिक विद्यालय, सांवर - चरखी दादरी
37. शांता कुमारी - प्राथमिक शिक्षक - राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय, ममाडिय़ा अहीरा - रेवाड़ी
38. अरविन कुमारी - प्राथमिक शिक्षक - राजकीय प्राथमिक विद्यालय, हरिजन बस्ती - भिवानी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा