सोनीपत: नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप में प्रताप स्कूल के तरुण सिहाग ने जीता कांस्य पदक
सोनीपत, 03 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तराखंड
के रुद्रपुर में आयोजित सीबीएसई नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते
हुए प्रताप स्कूल के छात्र तरुण सिहाग ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय एवं क्षेत्र का
नाम रोशन किया। प्रतियोगिता से पदक जीतकर विद्यालय लौटने पर स्कूल प्रबंधन की ओर से
तरुण सिहाग का शनिवार को स्वागत किया गया।
द्रोणाचार्य
अवार्डी ओम प्रकाश दहिया, प्राचार्या दया दहिया, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सुबोध दहिया
तथा नविता गर्ग ने तरुण सिहाग को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं
एवं आशीर्वाद दिया। प्राचार्या दया दहिया ने बताया कि तरुण सिहाग इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर पदक तथा तीन बार राज्य स्तर पर
पदक प्राप्त कर चुका है। विद्यालय में विद्यार्थियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए
आधुनिक सुविधाएं हैं।
एकेडमिक डायरेक्टर डॉ.
सुबोध दहिया ने कहा कि विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था, खेल सुविधाओं, अनुशासन,
छात्रावास व्यवस्था एवं प्रशिक्षकों की भूमिका की सराहना की। विद्यालय प्रबंधन ने तरुण
सिहाग की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उसकी सफलता अन्य विद्यार्थियों
के लिए भी प्रेरणादायक है।
तरुण सिहाग ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, विद्यालय
प्रबंधन, प्रशिक्षकों एवं शिक्षकों को दिया। अनुभवी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार
के निरंतर सहयोग से उसे बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली। तरुण ने भविष्य में और
अधिक मेहनत करते हुए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और विद्यालय का नाम रोशन
करने का संकल्प व्यक्त किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना