हिसार : यूके में 90 हजार में बिकी सुरभि जांगड़ा की पेंटिंग

 




सुरभि जांगड़ा की पेंटिंग को यूके में भी मिले प्रशंसक व खरीदार

हिसार, 04 जून (हि.स.)। शहर के सुरभि आर्ट गैलरी व कला संस्थान की संचालक, वरिष्ठ

कलाकार डॉ. राजेश जांगड़ा वे डॉ. गीता जांगड़ा की पुत्री सुरभि जांगड़ा, ऑलस्टर विश्वविद्यालय

(बेलफास्ट यूके) में एमएफए फाइन आर्ट्स कर रही है। प्रथम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष

में विश्वविद्यालय की ओर से सभी छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई कलाकृतियाें की प्रदर्शनी,

क्वीन स्ट्रीट आर्ट गैलरी बेलफास्ट में प्रदर्शित की गई।

इसमें सुरभि द्वारा निर्मित तीन कलाकृतियां दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रही।

प्रदर्शनी के अंतिम सप्ताह में स्थानीय कला प्रशंसक ने सुरभि द्वारा निर्मित कलाकृति

(साइज दो+तीन फीट माध्यम एक्रेलिक) 90 हजाार में खरीदी। उल्लेखनीय है कि सुरभि द्वारा

निर्मित कलाकृति यूके में पहली बार प्रदर्शित की गई थी और विद्यार्थियों द्वारा निर्मित

कलाकृतियों में श्रेष्ठ स्थान व मूल्य प्राप्त किया। डॉ. राजेश जांगड़ा व डॉ. गीता

जांगड़ा ने गुरुवार काे बताया कि उन्हें अपनी बेटी व उसकी कला पर गर्व है और पूर्ण विश्वास है कि

भविष्य में सुरभि द्वारा निर्मित कलाकृतियां और अधिक प्रभावशाली व आकर्षक होगी और विश्वभर

में कला समीक्षकों व प्रशंसकों द्वारा पसंद की जाएगी।

कुमारी सुरभि की इस उपलब्धि के

लिए सुरभि आर्ट सोसाइटी के सभी पदाधिकारी व मेंबर नरेंद्र यादव पूर्व समन्वयक नेहरू

युवा केंद्र हिसार, साधुराम जाखड़ (मेंबर हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमिशन), डॉ महेंद्र

सिंह विवेक, डॉ. नेहा बत्रा, बनी सिंह जांगड़ा, डॉ. कविता मोर, विनीत कुमार जांगड़ा,

सुनीता जाखड़, कविता जांगड़ा, गीता बूरा, उर्मिला बूरा, नीलम सुंडा, पवन सिंधु चित्रकार, इंद्रजीत बत्रा, राजेंद्र भट्ट , रेनू जिंदल, सत्यपाल,

राम सिंह जांगड़ा व प्रो. विकास ने बधाई संदेश दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर