हिसार : बिठमड़ा सब हेल्थ सेंटर होगा सीएचसी में अपग्रेड, टेंडर प्रक्रिया शीघ्र होगी शुरू

 


जिला अध्यक्ष डॉ.

आशा खेदड़ के प्रयास से ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी

हिसार, 24 फरवरी

(हि.स.)। उकलाना क्षेत्र के गांव बिठमड़ा के सब हेल्थ सेंटर को कम्युनिटी हेल्थ सेंटर

(सीएचसी) में अपग्रेड करने के प्रस्ताव को हरियाणा सरकार से मंजूरी मिल गई है। इस निर्णय

से क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं विस्तृत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी और इलाज के

लिए दूर स्थित अस्पतालों पर निर्भरता कम होगी। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ आशा खेदड़ के

प्रयास से यह संभव हो पाया है।

भाजपा जिला सोशल

मीडिया प्रमुख एवं मार्केट कमेटी उकलाना के सदस्य अमर पातड़ ने मंगलवार काे बताया कि बिठमड़ा गांव

के ग्रामीणों की मांग लंबे समय से लंबित थी, जिसे भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़

के प्रयास से हरियाणा सरकार तक प्रभावी रूप से पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि विभागीय

प्रक्रिया जारी है और शीघ्र ही निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।सीएचसी

बनने से बिठमड़ा सहित आसपास के गांवों के हजारों लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं,

प्रसूति देखभाल, आपात चिकित्सा सुविधा तथा आधुनिक उपचार सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल

सकेंगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती मिलेगी और लोगों का समय

व खर्च दोनों की बचत होगी। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ के प्रयास से

जिला भाजपा संगठन जनता की मांगों को सरकार तक पहुंचाकर उन्हें पूरा करवाने का कार्य

कर रहा है, जिससे लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित

हो रहा है। बिठमड़ा के ग्रामीणों ने इस महत्वपूर्ण निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते

हुए कहा कि यह क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि कार्य शीघ्र

शुरू होकर समय पर पूरा होगा ताकि लोगों को जल्द बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल

सके। ग्रामीणों ने भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ का उनकी मांग उठाने व पूरा करवाने

पर आभार जताया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर