जींद : अमेरिका भेजने का झांसा देकर हडऩे 18 लाख हड़पने पर चार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

 


जींद, 19 अगस्त (हि.स.)। सदर थाना सफीदों पुलिस ने अमेरिका भेजने का झांसा देकर 18 लाख रुपये हड़पने तथा पासपोर्ट तथा अन्य दस्तावेज कब्जे मे रखने पर चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव निम्राबाद निवासी गुरप्रीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने निसिंग (करनाल) निवासी कवलजीत से अमेरिका जाने के लिए 32 लाख रुपये में बातचीत की थी। 22 जुलाई 2022 सभी दस्तावेज कंवलजीत को दे दिए गए। आरोपित ने रुपये अमेरिका पहुंचने के बाद देने के लिए कहा। आरोपित ने उसके रहने, खाने का प्रबंध करते हुए जयपुर से बांकू एयरपोर्ट तक की टिकट करवाई। जिसके बाद वहां से वाया सर्बिया नीदरलंैड तक की टिकटें करवाई। जब वह नीदरलैंड एयरपोर्ट से निकल रहा था तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसे बताया गया कि उसका वीजा फर्जी है। जिसके चलते उसे नीदरलैंड जेल में डाल दिया और 45 दिन जेल में रहना पड़ा। उसी दौरान परिजनों को पता चलने पर एजेंट कंवलजीत से सपर्क किया गया। जिसने जेल से छुड़वाने के नाम पर 18 लाख रुपये ले लिए। राशि का प्रबध दो एकड़ बेच कर किया गया।

कंवलजीत के साथ उसके तीन दोस्त भी साथ थे। जिसके बाद उसे वापस देश डिपोर्ट कर दिया गया। उसका ओरिजनल पासपोर्ट पुलिस ने अपने पास रख लिया। वापस लौटने पर उसने कंवलजीत से रुपये वापस मांगे तो आरोपित ने कोई संतोषजनक जवाब नही दिया। जिस पर पंचायतें भी हुई। आखिरकार आरोपितों ने रुपये लौटाने से मना कर दिया और बुरा अंजाम भूगतने की धमकी दी। बुधवार को जानकारी देते हुए सदर थाना सफीदों के जांच अधिकारी महेंद्र सिह ने बताया कि पुलिस ने गुरप्रीत की शिकायत पर एजेंट कंवलजीत, गांव आंऊ (कैथल) निवासी अमनदीप, नवाब तथा गांव मोहड़ी करनाल निवासी जग्गा के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा