हिसार : साइबर सेल ने बरामद किए 10 गुमशुदा मोबाइल फोन, एसपी ने किए मालिकों के सुपुर्द

 


हिसार, 26 जून (हि.स.)। आमजन की खोई हुई संपत्ति को वापस दिलाने के लिए चलाए

जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस की साइबर सेल ने 0 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके

वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। मोबाइल फोन गुम होने संबंधी शिकायतें प्राप्त होने के

बाद साइबर सेल की टीम ने आधुनिक तकनीकी संसाधनों एवं डिजिटल ट्रैकिंग के माध्यम से

विभिन्न स्थानों से इन मोबाइल फोन का पता लगाकर उन्हें बरामद किया।

आवश्यक सत्यापन एवं कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के उपरांत पुलिस अधीक्षक सिद्धांत

जैन ने शुक्रवार काे सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर

सभी नागरिकों ने हिसार पुलिस का आभार व्यक्त किया और पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यप्रणाली

की सराहना की। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी

का मोबाइल फोन गुम हो जाए तो वह तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या साइबर सेल से संपर्क करें,

ताकि समय रहते मोबाइल की ट्रैकिंग कर उसे बरामद किया जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर