सिरसा: पिता-पुत्र समेत छह नशा तस्कर गिरफ्तार

 


सिरसा, 05 जून (हि.स.)। पुलिस ने नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए जिले से छह नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में बाप-बेटा व एक महिला भी शामिल हैं। सीआईए सिरसा प्रभारी रविंद्र सिंह ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान महिला बहुतकनीकी संस्थान सिरसा क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी, जिस पर दो युवक और एक महिला सवार थे। पुलिस टीम को देखकर बाइक चालक ने अचानक बाइक वापस मोडक़र भागने का प्रयास किया, जिस पुलिस को उन पर संदेह हुआ। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बाइक सवार लोगों को को तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 14 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान सिरसा निवासी नरेश कुमार, राजेंद्र व सुरेश रानी के रूप में हुई।

इसके अलावा सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने गांव शेखुपूरिया क्षेत्र से बाइक सवार बाप-बेटे को हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी बाप-बेटे की पहचान सतपाल व औमप्रकाश के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 14 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। थाना शहर सिरसा पुलिस ने हेरोइन बरामदगी मामले में वांछित सप्लायर आरोपी मोहित कुमार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma