हिसार के नवनियुक्त एसपी सिद्धांत जैन ने संभाला कार्यभार, बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश

 


टीम भावना से काम करने, पारदर्शिता व जवाबदेही

से दायित्व निर्वहन को कहा

हिसार, 03 अप्रैल (हि.स.)। जिले के नवनियुक्त

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने शुक्रवार को कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार ग्रहण

करने के बाद उन्होंने कार्यालय के विभिन्न शाखा प्रभारियों के साथ परिचयात्मक बैठक

आयोजित की और उन्हें आवश्यक निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने सभी शाखा प्रभारियों

से व्यक्तिगत रूप से परिचय प्राप्त किया तथा उनके कार्यों एवं जिम्मेदारियों के बारे

में जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का कुशलक्षेम जाना और कार्यालय

की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए।

एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि कानून-व्यवस्था

बनाए रखना तथा आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने

सभी शाखा प्रभारियों को टीम भावना से कार्य करने तथा पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ

अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक ने सभी से समन्वय

बनाकर कार्य करने एवं आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश

दिए।

ज्ञात रहे कि पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन फतेहाबाद से तब्दील होकर यहां आए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर