सिरसा: शेरांवाली नहर टूटने से खेतों में हुआ जलभराव
सिरसा, 10 सितंबर (हि.स.)। जिले के चोपटा क्षेत्र में गुरुवार काे शेरांवाली नहर टूटने से खेतों में जलभराव हो गया। नहर टूटने की सूचना सिंचाई विभाग को दी गई और नहर को नहराना हेड से बंद करवाया गया। नहर टूटने से करीबन दर्जनाें एकड़ धान की फसल में पानी भर गया है।
किसानों ने बताया कि गुरुवार दोपहर अचानक नहर में कटाव हो गया। देखते ही देखत नहर में 40 फीट कटाव हो गया और तेजी से पानी खेतों की ओर बढऩे लगा। साथ लगते धान के खेतों में जलभराव हो गया। मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने शेरांवाली नहर को नहराना हेड से बंद करवाया गया। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि अचानक नहर किनारे से धंस गई। किसानों व सिंचाई विभाग के कर्मचारी नहर को पाटने में लगे हुए हैं। किसानों ने बताया कि नहर की सफाई व मरम्मत न होने के कारण नहर टूटी है। इससे पहले भी नहर टूटने से उनकी फसल प्रभावित हो चुकी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma