हिसार : भाजपा कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान करने वाली पार्टी : अशोक सैनी
बिहार चुनाव व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर शंकर गोस्वामी को
किया सम्मानित
हिसार, 4 दिसंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान
करने वाली पार्टी है। पार्टी कार्यकर्ताओं की लग्न व मेहनत से ही भाजपा आज विश्व की
सबसे बड़ी पार्टी बनी हुई है। यह बात हांसी भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने गुरुवार काे कार्यकर्ताओं से बातचीत करते
हुए कही। इस अवसर पर उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी
किया।
अशोक सैनी ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत होते हैं। कार्यकर्ताओं
के दम पर जहां केन्द्र व प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनना संभव हो पाई है, वहीं अन्य
कार्यक्रम भी कार्यकर्ताओं की मेहनत व सहयोग से पूरा होते हैं। उन्होंने बिहार चुनाव व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर भाजपा हिसार सिटी मंडल
महामंत्री शंकर गोस्वामी व उनकी पूर्वांचल टीम को सम्मानित करके उनका हौंसला बढ़ाया।
इस अवसर पर महामंत्री शंकर गोस्वामी के अलावा पूर्वांचल प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी
सदस्य रमाशंकर शर्मा, अर्बन मंडल उपाध्यक्ष सतीश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता
भी मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर