सिरसा: विकसित भारत के निर्माण में हरियाणा की होगी महत्वपूर्ण भूमिका: बराला
सिरसा, 07 अक्टूबर (हि.स.)। राज्ससभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि 2047 में आजादी के सौ साल पूरे होंगे और भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। इसमें हरियाणा की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। बराला बुधवार को सिरसा में विकसित भारत संकल्प सभा, सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन भी हुआ।
सांसद सुभाष बराला ने कहा कि यह आयोजन सिरसा जिले के साथ-साथ पूरे प्रदेश में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा ज्योति यात्रा का उद्देश्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों, जन कल्याणकारी योजनाओं तथा सामाजिक समरसता का संदेश आमजन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से लोगों को देश के विकास में अपनी भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सेवा, सहयोग एवं जिम्मेदारी से जोड़ने का संकल्प है। उन्होंने यह भी कहा कि सेवा ज्योति का संदेश हर घर और हर व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। सेवा की भावना किसी एक वर्ग, संस्था या व्यक्ति तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि यह जन अभियान बने।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma