हिसार : शारीरिक दक्षता, लिखित परीक्षा के आधार पर एनसीसी में छात्राओं का चयन

 


एनसीसी कैडेट्स के चयन की प्रक्रिया पूरी

हिसार, 12 सितंबर (हि.स.)। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के इंदिरा चक्रवर्ती

सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में तृतीय हरियाणा गर्ल्स बटालियन एनसीसी आर्मी विंग

की छात्रा कैडेट्स के नए नामांकन के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। इसमें महाविद्यालय

की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. मोनिका शर्मा ने शनिवार काे कहा कि एनसीसी विद्यार्थियों

में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करने में

महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने छात्राओं को मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ

लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

हवलदार संदीप कुमार और हवलदार सुभाष चंद्र ने छात्राओं को भारतीय सेना में

उपलब्ध विभिन्न करियर अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने एनसीसी के महत्व और इससे मिलने

वाले अवसरों के बारे में भी बताया।

एनसीसी एएनओ डॉ. उर्वशी नांदल के मार्गदर्शन में हुई चयन प्रक्रिया में छात्राओं

की शारीरिक दक्षता जांच, लिखित परीक्षा और चिकित्सकीय परीक्षण किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर