हिसार : गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के 12 विद्यार्थियों का जीएस टेक्नोलॉजीज एवं स्टेंजा लिविंग में चयन

 


हिसार, 20 जून (हि.स.)। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय

के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सौजन्य से जीएस टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड, हिसार

तथा स्टेंजा लिविंग, नोएडा के प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से विश्वविद्यालय के विभिन्न

शैक्षणिक कार्यक्रमों के 12 विद्यार्थियों का चयन हुआ है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने चयनित विद्यार्थियों को

बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्योगोन्मुख

प्रशिक्षण पर निरंतर दिए जा रहे बल का ही परिणाम है कि विद्यार्थी प्रतिष्ठित कंपनियों

में रोजगार प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल तथा संबंधित विभागों

के शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।

कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी तथा उनके

उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी मेहनत,

प्रतिभा एवं विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिचायक है। प्लेसमेंट निदेशक डॉ. प्रताप सिंह मलिक ने शनिवार काे बताया कि जीएस टेक्नोलॉजीज प्राइवेट

लिमिटेड ने ऑन-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से आठ विद्यार्थियों का चयन किया,

जबकि स्टैंजा लिविंग ने ई-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस

के चार एमबीए विद्यार्थियों का चयन किया।

उन्होंने जीएस टेक्नोलॉजीज की ओर से निदेशक

सुश्री मुस्कान, एचआर श्री विकास एवं ऐल्स हेड सुश्री शीतल का चयन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक

संपन्न कराने के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने स्टैंजा लिविंग की सीएचआरओ

सुश्री सुरभि संचिता, एचआर अधिकारियों सुश्री भव्या धीमान व सुश्री छवि शर्मा का भी

विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया।

सहायक निदेशक प्लेसमेंट डॉ. आदित्य वीर सिंह ने बताया कि जीएस टेक्नोलॉजीज

में चयनित विद्यार्थियों में बीटेक आईटी के अंकित शर्मा, बीटेक सीएसई-एआईएमएल की जानवी,

कोकिल व राहुल, बीटेक प्रिंटिंग टेक्नोलाॅजी के करण कपूर, बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एंड

कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की अनन्या जैन, बीएससी डेटा साइंस की भूमिका तथा एमटेक मैकेनिकल

इंजीनियरिंग के शिवम शामिल हैं। स्टेंजा लिविंग में एमबीए के विशाल व शुभम, एमबीए फाइनेंस

के नितेश कुमार तथा एमबीए मार्केटिंग के प्रीतम का चयन हुआ है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर