जींद : खाद्य सुरक्षा विभाग टीम ने 180 किलो पनीर नष्ट करवाया
जींद, 27 अक्टूबर (हि.स.)। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने त्योहारी सीजन के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मंगलवार को सफीदों में खाद्य पदार्थों की जांच की कार्रवाई की गई। इस दौरान सफीदों में पनीर और मिठाइयों के नमूने लेने के साथ खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान मौके पर ही 180 किलो खराब पनीर को नष्ट करवाया गया।
त्योहारी सीजन में पनीर, दूधए मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए विभाग की टीमें दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों पर जांच कर रही है। इसी के चलते खाद्य सुरक्षा टीम ने मंगलवार को सफीदों में दस्तकदी। टीम ने पनीर के तीन व मिठाइयों के आठ सैंपल लेकर जांच के लिए लैबोरेटरी भेजे। वहीं दो दुकानों पर जांच के दौरान कुल 180 किलो पनीर खराब मिला।
इसमें गुप्ता पनीर भंडार का 140 किलो पनीर शामिल रहा। जिसे मौके पर ही नष्ट करवाया गया। जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी डा. अमरप्रकाश ढाका ने बताया कि त्यौहारों के सीजन में मिलावटी खाद्य पदार्थ बाजार में बिकने की संभावना बढ़ जाती है। विभाग द्वारा लगतार खाद्य पदार्थों को लेकर जांच की जा रही है। जो संैपल भरे गए हैं, उनकी रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई अमल मे लाई जाएगी। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता लोगों के स्वास्थ्य से सीधे जुड़ी होती है। इसलिए दुकानदारों को खाद्य सामग्री तैयार करने और बेचने के दौरान स्वच्छता के नियमों का पालन करना चाहिए। वहीं उपभोक्ताओं को भी खाद्य सामग्री खरीदते समय उसकी गुणवत्ता और ताजगी पर ध्यान देना चाहिए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा